महिला के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार!

सारण (बिहार): जिले में एक महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा मारपीट एवं इज्जत पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने सारण के एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला बनियापुर थाने की बताई जा रही है।
पीड़ित महिला बनियापुर थाना क्षेत्र की मजगडा गांव निवासी मुक्ति सिंह की पत्नी डोली देवी ने लिखित आवेदन में बताया है विगत 11 फरवरी को करीब 03:00 बजे हमारे साथ मछगडा स्कूल, ट्रांसफार्मर पास मेरे इज्जत पर 8 लोगो ने हमला बोलते हुए बुरी तरह से लाठी-लंडे से मारा पीटा और जख्मी कर छोर कर भाग गए लोग। हमलावरों के नाम भी जानती है, जिनमें सतीश कुमार उर्फ टुना सिंह, पिता स्व० श्री सुरेन्द्र सिंह, अमन साह, पिता - भगवान् साह (भकुरा भौठी), संतोष कुमार सिंह और छोटे भाई प्रिंस कुमार सिंह पिता धनेश्वर सिगंह उर्फ धनु सिंह, शहबुदीन भीठी, आकाश कुमार सिंह, पिता विनोद सिंह मास्टर मछगडा आदित्य सिंह उर्फ मोदी पिता शैलेश सिंह उर्फ शिकारी सिंह, टुन्ना सिंह के पास नौकरी करता है। गार्ड साहेब तख्त भीठी टुन्ना सिंह के घर के पास का अशोक शर्मा के घर दो लड़का कर्ण शर्मा और विकाश शर्मा थे। ये सभी लोग मेरे उपर हमला बोल दिए तथा मेरे मंगल सूत्र सतीश कुमार ने छीन लिए और मेरे मोटरसाइकिल प्रिंस कुमार, पिता धनेश्वर सिंह छीन लिए। मेरे पास पैसा 10000 रूपया जो कि संतोष कुमार सिंह छीन लिए। मेरे इज्जत पर हमला कर दिए। मेरे चैन (गहना) अमन साह, (पिता भगवान साह) ने छीन लिए और बोले की किसी से भी कहोगी तो जान से मार दूंगा। इसको लेकर सारण के एसपी से उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।