5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, लोगों में आक्रोश!
/// जगत दर्शन न्यूज
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) संवाददाता राजकुमार दुबे: नरसिंहपुर जिले में घिनौनी कृत्य सामने आई है। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरूवा की बताई जा रही जहां एक युवक द्वारा 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया जाता है कि बच्ची को बहला फुसलाकर घर से अलग ले जाकर दुष्कर्म किया गया है, जिसकी सूचना थाना तेंदूखेड़ा पुलिस प्रशासन को दी गई। वही पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वही बताया जाता है कि दुष्कर्म करने वाले अपराधी के परिजनो ने पीड़ित पक्ष के परिजनों को जान से मारने की फोन से धमकी भी दी तथा पीड़ित परिवार के घर में आग भी लगा दी। इस विषय की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला कांस्टेबल थाने में न होने की वजह से महिला कांस्टेबल गाडरवारा से बुलाई गई। इस बीच में FIR लिखने देरी होने के कारण लोगों में आक्रोश था।
बलात्कार की शंका को ध्यान में रखते हुए सभी थानों के पुलिस बल, एडिशनल एसपी एसडीम एसडीओपी गाडरवारा, क्षेत्रीय सभी थानों के थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच कर हालात को संभाला। वहीं एसपी के निर्देशन में भारतीय न्याय संहिता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर परिजनों को हवालात में रखा गया है। अपराधी को जेल भेजने की अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए गाडरवारा ले जाया गया है। वहीं एसपी ने अपराधी एवं अपराधी के परिजनों पर कठोर से कठोर सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। घृणित घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक संजय शर्मा ने भी थाने पहुंचकर अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।