जलालपुर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) मेला का हुआ आयोजन!
सारण (बिहार): जिले के प्रखंड संसाधन केंद्र जलालपुर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) मेला का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निभा कुमारी के नेतृत्व में किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड के प्रत्येक संकुल से चयनित विद्यालय के शिक्षकों ने बेहतर प्रदर्शन किया। चयनित शिक्षकों ने अलग अलग विषयों के TLM का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निभा कुमारी ने कहा कि TLM बच्चों में बेहतर और सरलता के साथ शिक्षा देने का सस्ता और आकर्षक सामग्री होता है। आप सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने एक से बढ़ एक TLM तैयार किया है। किसी को छोटा या बड़ा नहीं कहा जा सकता हैं। उम्मीद है आप सभी इनका बेहतर प्रयोग कर बच्चों को पढ़ाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन मनिंदर पाण्डेय ने किया। वहीं BRP सुरेन्द्र प्रसाद सिंह BRP सिद्धेश्वर सिंह,शिक्षक संजीव कुमार संजय, अखिलेश पाण्डेय, राजकुमार मांझी , संतोष कुमार प्रसाद, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार आदि सहित दर्जनों शिक्षक और शिक्षिकाएँ मौजूद रही।