हत्याकांड का महज 8 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 02 अभियुक्त गिरफ्तार!
सारण (बिहार): अवतारनगर थानान्तर्गत हुए हत्या कांड का महज 8 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों नें घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकारा।
इस संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को सुबह 07:00 बजे अवतारनगर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि बड़ागोपाल रेलवे स्टेशन से पश्चिम करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सरयु राय के गेहूं के खेत के सामने गाछी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत पाया गया कि एक शव उक्त स्थल के पास पड़ा हुआ है। अग्रतर कार्रवाई के क्रम में उक्त शव का शिनाख्त राकेश कुमार उर्फ छेछड़ा, पिता- जगनारायण राय, साकिन- नरॉव टोला, थाना- अवतारनगर, जिला- सारण के रूप में की गयी। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, छपरा में कराया गया है एवं घटनास्थल की जाँच FSL टीम द्वारा करायी गयी है। इस संबंध में अवतारनगर थाना कांड सं0-66/25, दिनांक- 28.02.25, धारा - 103 (1)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज की गयी है। तकनिकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रेमचन्द महतो उर्फ दहारी महतो, पिता-राधेश्याम महतो, साकिन-नरॉव और जितेन्द्र महतो, पिता- शिव कुमार महतो, साकिन- चैनपुरवा, दोनों थाना- अवतारनगर, जिला- सारण बताए जाते है। वही बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
इस दौरान पुलिस टीम में पु०नि० अशोक कुमार, मुफ्फसिल अंचल, पु०अ०नि० शशिरंजन कुमार, थानाध्यक्ष अवतारनगर थाना, पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष अवतारनगर थाना, पु०अ०नि० मतीन अहमद, स०अ०नि० पप्पु कुमार एवं अवतारनगर थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।