मारपीट और सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार):सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के विरति गाँव मे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान हंसराज कुमार राम के पुत्र सुनील कुमार राम के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को जानकारी दी।
वहीं सिसवन मांझी मुख्य पर सड़क गुरुवार को हुए बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा निवासी महेश शाह के पुत्र शतीस कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रघुनाथपुर से अपने घर वापस जा रहे थे तभी सामने आवारा पशु आ जाने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह गिरकर घायल हो गया।घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के अस्पताल में दिखाया गया।