नवनिर्मित शिव शक्ति धाम पहुंचे सुधांशु रंजन, कहा यह एक अजूबा मंदिर है।
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखण्ड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला गाँव में ग्रामीणों के सहयोग से नवनिर्मित शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में माँझी विधानसभा सभा क्षेत्र के पूर्व एम एल सी उम्मीदवार सुधाषु रंजन भी बुधवार को अपने दर्जनों के साथ पहुंचे। गोबरही पंचायत के पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह से पूर्ण जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सारण प्रमंडल का यह अनोखा मंदिर है। मंदिर के निर्माणकर्ता विजय सिंह ने जो कृतिमान स्थापित किया है, यह सराहनीय है। मंदिर देखकर वे काफी खुश नजर आए।
उक्त मौके पर सोनू कुमार, सुधीर कुमार सिंह, राम नारायण सिंह रामायण सिंह, विजय सिंह, इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे।