सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर बुधवार को दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायल कचनार निवासी अभय कुमार सिंह की पत्नी कुंतल देवी व अनिल कुमार राम की पत्नी मुन्नी देवी शामिल है। दोनों महिलाएं आशा कार्यकर्ता है। वे दोनो अस्पताल से घर वापस जा रही थी, तभी दुर्घटना के शिकार हो गई। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।