अंग्रेजी शराब के साथ वार्ड पार्षद गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी नगर पँचायत वार्ड संख्या 9 के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर को माँझी थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम पाँच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि माँझी थाना में पदस्थापित एएसआई राम सागर सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार को गश्ती पर निकले थे। गश्ती के दौरान संदेह होने पर उन्होंने एक बाइक को रोककर उसपर छुपाकर रखे झोले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान झोले से अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेज) की पांच बोतलें बरामद की गईं। गिरफ्तार तस्कर माँझी नगर पँचायत का वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर बताया जाता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अंग्रेजी शराब के साथ वार्ड पार्षद की गिरफ्तारी के बाद से शराब तस्करों में हड़कंप ब्याप्त है।