बाइक दुर्घटना में एक घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर शनिवार को बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान छपरा जिला के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा निवासी सरोज सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मरहमपट्टी की गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि वह सिसवन से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई तथा अपने ही बाइक से गिरकर वह घायल हो गए।