पिकअप की चपेट में आने से दो लोग घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन में हुए मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रामनारायण सिंह के पुत्री नीपु कुमारी व तुषार कुमार रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनकी मरहम पट्टी की गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ गए, जिससे वह घायल हो गए।