देसी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर पाशी टोला निवासी ठाकुर चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी के रूप में हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 20 लीटर देसी महुआ जुलाई शराब बरामद किया है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।