सिद्धांत राज: पूरी तरह से विकलांग, पर नहीं मिलती कोई सहायता राशि, आखिर क्यों?
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): यह है 8 साल का सिद्धांत कुमार राज। यह लड़का पूरी तरह से विकलांग है। न बोल सकता है, न हाथों से कोई काम कर सकता है और न अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है न नित्य क्रिया कर्म कर सकता है। क्या कसूर है बेचारे का जो आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। जी हां। आधार। किस लिए? सरकारी पैशन या किसी भी सहायता के लिए आधार तो खोजा जा रहा है पर बने कैसे! हाथ स्थिर नहीं रख सकता। लौट आते है आधार सेंटर से परिजन हतप्रद और नीरस हो कर। अब समझ में नहीं आ रहा है इन्हें की करे तो क्या करें अब।
सारण जिले के मांझी प्रखंड के ताजपुर निवासी लड़के के पिता विकेश कुमार सिंह बताते है कि प्रखंड क्षेत्र के हर अधिकारी से मिल चुके है, पर सांत्वना के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ अब तक। अब देखना होगा कि किसी तरह से इसे सहायता मिल पा रही है या नहीं। लाखों रुपए खर्च हो चुके है अब तक। मेडिकल सर्टिफेट भी बन चुका है विकलांगता का। पर आधार नहीं बन पाने के कारण कोई सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है। अब तो अधिकारियों को निकालना होगा इसका निदान। अब परिजनों की माली हालत भी ऐसी नहीं रही कि वे इसका इलाज भी अब करवा सके! क्या हो सकता है इसका निदान? क्या निकल पाएगा कोई रास्ता? निराश परिजन पूछते है सरकार से!