बंद घर के बाहर मिले टूटे बक्से, चोरों ने बनाया निशाना!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: बंद घर को अक्सर चोर अपना निशाना बनाते जा रहे है। दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बताया जाता है कि उक्त घर के लोग बाहर रहते हैं। वहीं इस घर में चोरी की घटना की सूचना गृहस्वामी के पास दूरभाष से दी गई है। घटना दाऊदपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव की बताई जाती है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बरवां निवासी स्व. बासुदेव सिंह के परिवार के सभी लोग दूसरे प्रदेश में रहते हैं। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब उक्त घर के पीछे गेहूं की खेत में फेंके टूटे पड़े बक्से व सामान के साथ गृह स्वामी का आधार कार्ड मिला। उसके बाद लोगों ने जब स्व. बासदेव सिंह के घर का मुआयना किया तो दरवाजा खुला हुआ मिला और अंदर की ओर कई सामान बिखड़े दिखे। उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना दाउदपुर पुलिस व परिवार के लोगों को फोन करके दी। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। लोगों ने बताया कि बाहर से घर वालों के आने के बाद हीं चोरी हुए सामानों की सही जानकारी मिल सकेगी।