महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या, शव को झाड़ी में फेंका!
पुलिस ने किया शव बरामद, क्षेत्र में फैलीं सनसनी!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजय कुमार सिंह: एकमा थाना क्षेत्र के कोहडगढ गांव के नहर के समीप रखासी के झाड़ी से पुलिस ने एक अज्ञात (लगभग 35-40 वर्षीय) महिला का शव बरामद किया है। घटना की जानकारी लोगों को उस वक्त मिली जब गांव के ही एक महिला उस झाड़ी में लकड़ी काटने गई हुई थी। महिला ने देखा कि एक महिला का शव पड़ा हुआ था। इसकी खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई, जहां लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दिया। वहीं सूचना मिलने पर एकमा थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। साथ ही महिला की पहचान हेतु स्थानीय लोगों से पुछताछ एवं शव का फोटो पोस्ट किया।
वही इस घटना में बारे में थाना अध्यक्ष ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के गले पर चाकू से रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से खून का धब्बा, चूड़ी एवं दाहिने पैर की गुलाबी रंग का चप्पल तथा उसके थोड़ी दूरी पर एक झाड़ी के गड्ढे से शव बरामद किया गया। महिला की पहचान हेतु छानबीन की जा रही है।