अब नहीं रही ताजपुर पँचायत की पूर्व मुखिया कान्ति देवी, क्षेत्र में शोक!
पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की पत्नी है पूर्व मुखिया!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के ताजपुर पँचायत की पूर्व मुखिया कान्ति देवी का शनिवार की रात पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 58 वर्ष की थीं। उनकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं जबकि एक पुत्र अविवाहित है। मृतका वर्ष 2006 से वर्ष 2011 तक ताजपुर पँचायत की मुखिया रही थीं।
परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पटना के मेदान्ता अस्पताल में पूर्व मुखिया का इलाज चल रहा था। रविवार को पटना से मृतका का शव ताजपुर पहुँचते ही परिजनों के रुदन क्रन्दन से माहौल गमगीन हो गया तथा बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक दरवाजे पर इकट्ठा हो गए। रविवार को ताजपुर से उनकी शवयात्रा निकली तथा स्थानीय ड्यूमाइगढ घाट पर सरयु नदी के किनारे दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि उनके पति व पूर्व मुखिया तथा वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने दी।
शवयात्रा में पूर्व जिप उपाध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ चुन्नू सिंह, पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज तथा सुधाकर मिश्र, पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह, उद्योगपति विजय सिंह, मुखिया सुनील कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अजित सिंह, प्रो जनार्दन सिंह, पूर्व मुखिया राजदेव यादव, संतोष पहलवान, साधु दुबे जदयू नेता सुनील सिंह जवाहर यादव विद्या सिंह, अभय सिंह तथा जयराम सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल थे।