गायक अरविन्द सिंह अभियन्ता तथा अभिषेक तिवारी की टीम ने की शिव विवाह दी आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के गोबरही स्थित शिव शक्ति धाम मन्दिर परिसर में आयोजित द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता में गोपालगंज के गायक अरविन्द सिंह अभियन्ता तथा सिवान के गायक अभिषेक तिवारी की टीम ने शिव विवाह की आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति की। गायक अभियन्ता ने गणेश वन्दना से कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। शिव विवाह की मनोहारी प्रस्तुति से हजारों दर्शक रात भर झूमते रहे। इससे पहले अनुष्ठान के संयोजक एवम गोबरहीं पँचायत के पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह तथा अजय सिंह ने फीता काटकर संगीत समारोह का विधिवत उदघाटन किया।
समारोह में पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, सरपँच भरत सिंह, जदयू नेता सुनील सिंह, राम नारायण सिंह तथा अवधेश सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। संगीत समारोह का मंच संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। इससे पहले मन्दिर परिसर में पधारे सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल तथा पूर्व मंत्री गौतम सिंह एवम माँझी के बीडीओ रंजीत कुमार सिंह सहित हजारों लोगों ने मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के अवसर पर आयोजित भंडारा में भाग लिया।