शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार।
///जगत दर्शन न्यू
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही गुरुवार को शराब पीने के आरोप में सिसवन थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी गुड़ु राम तथा अनिल यादव शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।