गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं!
वासा (राजस्थान): गौ सेवार्थ परिवार की तरफ से श्री गणेश युवा सेवा संगठन के सदस्यों ने जांबेजी महादेव मंदिर वासा गौशाला में गौ माता के लिए 5100 किलो पोष्टिक हरी सब्जियां व धान की सेवा की। गौ सेवा सदस्य रणजीत जीनगर के बताया कि इस मौके पर महंत भजनारामजी महाराज, देव स्थान विभाग राजस्थान सरकार, महंत 1008 साध्वी संतोष कवंर बाईसा रामद्वारा आश्रम, बाली के सान्निध्य में गौ सेवा का कार्य किया गया।
जीव रक्षा के उद्देश्य से गौ माता को 5100 किलो हरी सब्जियां टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, काकड़ी, दूधी, बैंगन, पालक, गाजर व धान गेहूं, चावल, मकी, गुड, दरिया एवं हरी घास आदि खिलाई।
उक्त मौके पर महंत भजनारामजी महाराज ने बताया कि गौ माता पृथ्वी का पोषण करती हैं! गाय जानवर नहीं बल्कि देश की जान है। वहीं महंत 1008 साध्वी संतोष कवंर बाईसा ने बताया कि गाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। गौ सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं। गौ माता पृथ्वी का पोषण करती है। जीव दया की महिमा निराली पल भर में बदल देती दुर्भाग्य को सौभाग्य में, जीवों के प्रति दया इससे बढकर कोई सेवा नहीं। मूक जीव सेवा, वानर सेवा की पोष्टिक हरी सब्जियां से अपने हाथों से सेवाएं देकर आनंद की अनुभूति महसूस किया। गौ सेवार्थ आयोजन को सफल बनाने में जितेन्द्र बासफोड़, प्रिंस प्रजापत, गोपाल बासफोड़, कृष्णा जीनगर, दीपक कलावत, दीपक कुमार, राहुल, विजय, सक्षम, आशीष ने सहयोग किया।