खेत से से अज्ञात शव बरामद, ठंड लगने से मौत होने की आशंका!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: दाउदपुर थाना पुलिस ने तख्त बरवां के लहमारी गांव में खेत से करीब 52 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने खेत में एक व्यक्ति के निर्वस्त्र शव को देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि उसकी पहचान नही की जा सकी। उसके बाद लोगों के द्वारा सूचना देने पर दाउदपुर पुलिस ने खेत में पड़े शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष नवलेश ने बताया कि बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है। हुलिया देखकर शव किसी विक्षिप्त अधेड़ का होने व ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।