शराब पीने के आरोप में 4 गिरफ्तार, मारपीट में एक किशोरी घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
वहीं चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी में भरवलिया गांव निवासी राजेश कुमार राय,किसुनवाड़ी गांव निवासी मंजय यादव तथा नयागांव गांव निवासी बैजनाथ महतो शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
मारपीट की घटना में किशोरी घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी स्थानीय निवासी विनोद यादव की पुत्री काजल कुमारी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों में शुक्रवार को जानकारी दी।