इस विधान सभा में राजद का हो जायेगा सफाया! - गौतम सिंह
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: 2025 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे में गर्मी छा गई है। हर विधानसभा क्षेत्र से नेता अपनी अपनी उम्मीदवारी को लेकर चर्चा कर रहे है। इसी बीच माँझी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने अपनी उम्मीदवारी के साथ जीत का भी दावा किया है। एक वार्ता में उन्होंने बताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री नीतीश कुमार का उन पर आशीर्वाद है। माँझी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आश्वासन मिला है। इसलिए चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सराहनीय कार्यों को लेकर प्रशंसा किया।
उन्होंने कहा कि अब गठबंधन मजबूत हो गया है। विधानसभा के 243 सीटों में 225 सीटें गठबंधन के पक्ष में आएगी। इसबार के विधानसभा चुनाव में राजद का सफाया हो जाएगा।