प्रिया पाण्डेय "रोशनी को मिला हिंदी सेवी सम्मान - 2024
नई दिल्ली: हमरंग फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को साहित्यकारों के उत्साहवर्धन हेतु हिंदी साहित्य के विस्तार और प्रचार-प्रसार में बहुमूल्य योगदान देने वाले साहित्यकारों को हिंदी सेवी सम्मान - 2024 प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें प्रिया पाण्डेय "रोशनी"निवासी हुगली, पश्चिम बंगाल को भी सम्मानित किया गया।
हमरंग फाउंडेशन शुरू से ही साहित्यकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से कार्य करती है। समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है, जिससे लिखने-पढ़ने वाले लोगों को एक सुंदर मंच मिले।
इस दौरान संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष यज्ञेश्वर वत्स जी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से साहित्यकारों से संबंध बढ़ता है और सभी मिलकर साहित्य की सेवा करें, बस यही एक मात्र उद्देश्य है। संस्था के राष्ट्रीय सचिव विवेक तिवारी अविचल ने भी सम्मान प्राप्त करने वाले सभी साहित्यकारों को अपनी ओर शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ-साथ इस सम्मान समारोह के सफल आयोजन में संस्था की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर पूरी लगन से मेहनत की।