लगातार चार बार रही वार्ड सदस्या मंजू देवी का निधन, शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर पंचायत की पंचायत सदस्या/वार्ड संख्या 01 की वार्ड सदस्या मंजू देवी, पति - सत्येन्द्र प्रसाद गुप्ता के निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने शुक्रवार को पंचायत कार्यालय पर उनकी मृत आत्मा के शांति हेतू प्रार्थना सभा कर श्रद्धांजलि दी। दिवंगत मंजू देवी लगातार चार टर्म से वार्ड सदस्य रहते हुए स्वर्गसिधार गई।
वार्ड सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया रविप्रकाश तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि मनोज यादव, कार्यपालक सहायक प्रदीप कुमार, विकास मित्र विनय राम, वार्ड सदस्य रासबिहारी चौरसिया, संगीता देवी, सुमन देवी, शीला देवी, आंगनबाड़ी सेविका श्रद्धा सुमन, सहायिका, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि दशरथ राम, धीरज पाण्डेय, मुनटून भर, वरुण रजक, नरेश मद्देशिया सहित दर्जनों लोग शामिल थे।