पुलिस ने छह पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर भेजा जेल!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: माँझी थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से कुल छह पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बुधवार को माँझी थाना की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था तथा असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में शराब पीने के आरोप में कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।