विधायक ने पीड़ितों को सौंपा आपदा राहत राशि का चेक!
सरकार के कोष पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है।- विजय शंकर दुबे
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे ने शुक्रवार को दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गाँव निवासी चंदन राम के दरवाजे पर पहुँचकर मृतक की विधवा पत्नी सोना देवी को बिहार सरकार के आपदा राहत कोष द्वारा स्वीकृत चार लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया।
बताते चलें कि विगत 18 जून 2023 को करंट लगने से उसके पति चंदन राम की मौत हो गई थी। श्री दुबे ने मौके पर मौजूद बनियापुर थाना क्षेत्र के बनाफर गाँव निवासी जंग बहादुर राम को भी चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मालूम हो कि 29 अगस्त 2023 को साँप के काटने से उनकी पत्नी छठो देवी की मौत हो गई थी। श्री दुबे ने बताया कि सर्प दंश से होने वाली मौतों के मामले में भी सरकार ने आश्रितों को चार लाख रुपये देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कोष पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है। उन्होंने कहा कि माँझी के लोगों के दुख दर्द में वे हमेशा शामिल रहे हैं।
मौके पर सत्यम दुबे,राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार पाण्डेय,युगल किशोर दुबे, उमाशंकर ओझा, जागा सिंह, हरीश तिवारी, उमाशंकर सिंह, हुकुम सिंह, नीलेश कुमार सिंह तथा मिथिलेश कुमार सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण आदि मौजूद थे।