लंबित मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने लंबित मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सिसवन थाना पुलिस ने सिसवन थाने में दर्ज कांड संख्या 431/24 में महीनों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी सोनू कुमार राय के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।