///जगत दर्शन न्यूज
नूतन वर्ष पर श्रद्धालुओं ने महेंद्रानाथ धाम में किया पूजा!
सिवान (बिहार): वर्ष के पहली तिथि के अवसर पर सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
बताते चले कि सिसवन प्रखंड के मेंहदार स्थित ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम मंदिर में बुधवार को दिन के 11:00 बजे के करीब साल के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं लोगों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल्कि भी तैनाती की गई थी। इस दौरान भक्तों ने बताया कि वर्ष के प्रारंभ में भगवान शिव की पूजा से साल भर का समय अच्छा से गुजरता है। वहीं इनके आशीर्वाद से सारे दुख तो दूर होते ही है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध हुआ घायल।
सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट रामगढ़ मुख्य सड़क पर बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए। घायल वृद्ध व्यक्ति की पहचान माँझी थाना क्षेत्र के महमदपुर गाँव निवासी मोहन पंडित के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।