ठंड में इजाफा, लोग घरों में कैद, अलाव बना सहारा!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: ठंड में इजाफा होता जा रहा है। ठंड में इजाफा होने के साथ ही लोगों को अपने घरों में समय से पहले कैद भी होना पड़ रहा है। खासकर ठंड से वृद्ध और बालकों की परेशानियां बढ़ती है तो दूसरी ओर कामकाजी महिला -पुरुष को भी ठंड के कोपभाजक बनना पड़ता है। वहीं अब घरों में और चौराहों पर अलाव ही एक मात्र सहारा है।
महिलाओं को घर गृहस्थी के काम में सुबह-शाम ठंडे जल से काम काज करना पड़ता है।फिलवक्त बड़े-बड़े पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई से जलावन का अभाव हुआ तो दूसरी ओर रसोई गैस से भोजन बनाने का तो काम हो जा रहा है, लेकिन काम काज करने अथवा करने के बाद हाथ पैर सेंकने की परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
उधर पशुपालकों एवं खेती-बाड़ी करने वाले लोगों को भी हाथ पैर सेंकने की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। रविवार को जैसे ही हवा चला सबों को ठंड से निजात पाने के लिए सावधानी बरतनी पड़ी। इससे सर्वाधिक परेशानियां बच्चों को झेलनी पड़ रही है उनका खेलना घुमना बंद कर देना पड़ रहा है और घरों में कैद होना पड़ रहा है।