प्रशांत किशोर को पुलिस ने जड़ा लप्पड़!
///जगत दर्शन न्यूज
पटना (बिहार): प्रशांत किशोर को आधी रात में पुलिस ने थप्पड़ मारा, घसीटकर हिरासत में ले गई। जन सुराज पार्टी के नेताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग पिछले कई दिनों से चल रही है। छात्र कड़ाके की ठंड में धरना प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। इस बीच छात्रों के समर्थन में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मैदान में आ गए और छात्रों के साथ गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठ गए।इसके बाद पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से गांधी मैदान खाली करा लिया। पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान जन सुराज पार्टी और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। पार्टी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारा है। इस मामले में जन सुराज की तरफ से कहा गया है कि प्रशांत किशोर को पुलिस AIIMS लेकर गई है। उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। प्रशांत किशोर ने किसी भी तरह का इलाज कराने से मना कर दिया है। अपना अनशन जारी रखा है। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी।