राजस्व कैंप का हुआ आयोजन, सड़क दुर्घटना में एक घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के बघौना पंचायत के नोनिया पटी में ग्रामीण स्तर पर राजस्व कैंप का आयोजन शुक्रवार को किया गया। आयोजित कैंप में भू लगान एलपीसी तथा जमीन से संबंधित कई कार्यो का निपटारा किया गया। इस संबंध में सिसवन अंचल कार्यालय से जनकारी दी गई। मौके पर राजस्व कर्मचारी सहित कई अंचल कर्मी उपस्थित रहे।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल रघुनाथपुर थाना क्षेत्र पजवार गांव निवासी अर्जुन पासवान का पुत्र बिक्रम पासवान है। घायल का इलाज अस्पताल में कराया गया।