कौरुधौरु पैक्स चुनाव: निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह विजयी!
निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुन्ना सिंह को 473 मतों से किया पराजित!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के कौरुधौरु पंचायत में पैक्स चुनाव में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिथिलेश कुमार उर्फ मुन्ना सिंह को 473 मतों से किया पराजित। शुक्रवार को हुए मतदान के पश्चात और देर रात्रि परिणाम मिलने के बाद समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। जुलूस की शक्ल में जीत के पश्चात ब्लॉक से धनी छपरा के लिए समर्थक निकले।
वही भारी संख्या में लोग पैक्स का रिजल्ट सुनने के लिए बेताब थे। इस भीषण ठंड में भी सैकड़ों समर्थक डटे रहे। पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि यह हमारी जीत नहीं है। यह जीत जनता की जीत है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रणजीत सिंह द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। उक्त मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।