अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 2 गिरफ्तार, फौजी होटल को किया गया सील!
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई। भगवानबाजार थानान्तर्गत अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर फौजी होटल को किया गया सील।
इस संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को भगवानबाजार थाना को गुप्त सूचना मिली कि भगवानबाजार थानान्तर्गत स्टेशन रोड पर फौजी होटल में होटल संचालक मंगल सिंह के द्वारा अपने होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठन कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में उक्त होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में कुछ लोग पकड़ायें एवं कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री को बरामद किया गया। इस संबंध में भगवानबाजार थाना कांड सं0-41/25, दिनांक-25.01.25 धारा-3/4/5/6 Immoral Traffic Prevention act दर्ज किया गया है। इसी कड़ी में अग्रतर कार्रवाई करते हुए उक्त फौजी होटल को सील किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त रेयाज अहमद, पिता मनीफ अंसारी, साकिन- मशरक, थाना- मशरक, जिला- सारण और बद्री दास, पिता- स्व० कानिक रविदास, साकिन- चंदौली, थाना तिसरी, जिला- गिरिडीह (झारखंड) बताए जाते है।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी पु०उपा० बसंती टुड्डु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पु०नि० सुभाष कुमार थानाध्यक्ष, भगवानबाजार थाना, पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2 एवं साकेत बिहारी, जिला आसूचना इकाई, सारण मौजूद थे।