मशाल 2024: एक टैलेंट सर्च प्रतियोगिता, एक नजर!
/// जगत दर्शन न्यूज
मशाल 24 में बच्चों के अंदर के टैलेंट, स्टेमिना और उसके प्रतिभा को सर्च कर उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारना हैं।
मशाल 24 का सफल संचालन और प्रतियोगिता के आयोजन हेतु, मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक/शारीरिक शिक्षा शिक्षक/नामित शिक्षक / कंप्यूटर शिक्षक को मुख्यरूप से निम्न स्टेप से कार्य आपसी सहयोग से टीम वर्क में करना होगा। बच्चों का पंजीयन और बैटरी टेस्ट को ऑनलाइन अनिवार्य रूप से करना हैं। इसमें कंप्यूटर शिक्षकों की मुख्य भुमिका होगी। साथ ही खेल सप्ताह में सभी वर्ग शिक्षक भी अपने अपने वर्ग के बच्चों का पंजीयन करने/करवाने में सहयोग करेंगे।
1. विद्यालय का रजिस्ट्रेशन
2. बच्चों का रजिस्ट्रेशन
28/12/2024 से 05/01/2024 तक
सभी बच्चों का पंजीयन
करना सुनिश्चित करना हैं।
3. बैटरी टेस्ट: रजिस्ट्रेशन के बाद बैटरी टेस्ट स्कोर प्रपत्र प्रिंटआउट करा कर उसी के अनुसार बच्चों का छोटा छोटा ग्रुप बना कर प्रत्येक बच्चों का लम्बाई, वजन, 30मीटर स्पीड सेकेंड में,6*10 शटल रन, वर्टिकल जंप, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फुटबॉल थ्रो,800 मीटर दौड़ के साथ प्रैक्टिकल पूरा करके ही रिकॉर्ड तैयार करना और ऑनलाइन करना या करवाना होगा।
ध्यान देने योग्य बात: जब बैटरी टेस्ट करेगें उस समय बच्चो के फिनिशिंग टाइमिंग सही होनी चाहिए नहीं तो एक बार डेटा एंट्री हो जाने पर वहीं पोर्टल पर शो करेगा।
U/14 में 31/12/2024 को 14 वर्ष से कम के बच्चों का चयन करेंगे
U/16 में 31/12/2024 को बच्चों का उम्र 16 वर्ष से कम होना चाहिए।
05/01/2025 तक पंजीयन के साथ बैटरी टेस्ट अनिवार्य रूप से करना हैं।
5. खेल के नियम के साथ अध्यास कराना* अपने विद्यालय स्तर पर अपने अपने खेल में भाग लेने वाले बच्चों को उस खेल के नियम के साथ अभ्यास कराना।
6. विद्यालय स्तर पर
07- 09 जनवरी तक विद्यालय स्तर प्रतियोगिता में सभी खेलों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाले बच्चों का चयन करना और उन्हें विद्यालय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को पोर्टल पर एंट्री कर देना हैं और प्रत्येक खेल में प्रथम आए बच्चों को सीआरसी में ऑटो ट्रांसफर हो जायेगा। उसी बच्चे को भेजना हैं। अगर संबंधित खेल में प्रथम स्थान वाले किसी कारण से नहीं जा पाते हैं तो उसके स्थान पर द्वितीय स्थान वाले को भेजेंगे।
7. संकुल स्तर पर प्रतियोगिता
15- 17 जनवरी तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाले बच्चों का चयन कर प्रथम स्थान वाले बच्चों को प्रखंड में भेजेंगे।
8. प्रखंड स्तर पर 20- 23जनवरी 2025 सभी संकुल से आए खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में प्रथम आए खिलाड़ियों का चयन कर जिला में भेजे जायेगें।
9. जिला स्तरीय प्रतियोगिता: 04- 07 फरवरी 2025 में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।