बेटे के आने महिला को गोली मार अपराधी फरार, मौके पर ही मौत! जांच में जुटी पुलिस!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में गुरुवार की रात कुछ अपराधियों ने एक महिला लक्ष्मी देवी जो मनीष ठाकुर की पत्नी है, के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और फरार हो गए।
गोली चलने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल कुरसेला थाना को दी गई। मौके पर कुरसेला थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंच कर, आगे की कार्रवाई में जुट गए। घायल महिला को एंबुलेंस के जरिए कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी गुड्डू कुमार ने बताया कि महिला की मौत हो गई है और कागजी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं महिला के बेटे ने बताया कि यह घटना करीब साढ़े नौ बजे की है, दो अपराधी आए और उसे गोली मार कर फरार हो गए। पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं।
देखिए बेटे ने क्या कहा?