श्याम बिहारी मंडल और विश्वनाथ सिंह को भाकियू. हलधर में मिली नई जिम्मेदारी!
साहिबगंज मंडरु (बिहार): श्याम बिहारी मंडल और विश्वनाथ सिंह भाकियू. हलधर में सोमवार को सदस्यता ग्रहण कर लिया है। वहीं सदस्यता ग्रहण करते ही उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
भाकियू. हलधर के लक्षण गोप जिला अध्यक्ष साहिबगंज की संस्तुति पर डा. शैलेश कुमार गिरि-राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी ने नया टोला अम्बाडीहा निवासी श्याम बिहारी मंडल को प्रखंड अध्यक्ष- मंडरु ब्लॉक और श्री राम चौकी, अम्बाडीहा साहिबगंज निवासी विश्वनाथ सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष-मंडरु ब्लॉक मनोनीत किया है।
श्याम बिहारी मंडल और विश्वनाथ सिंह में किसानों के प्रति सेवा भाव तथा कार्यकुशलता को देखते हुए डॉ शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी ने श्याम बिहारी मंडल और विश्वनाथ सिंह को मंडरु ब्लॉक साहिबगंज में क्रमशः प्रखंड अध्यक्ष तथा प्रखंड उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास जताया है कि नव मनोनीत ये दोनों पदाधिकारी मंडरु ब्लॉक के सभी पंचायतों में भारतीय हलधर किसान यूनियन के संगठन का विस्तार करेंगे। नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने अपने मनोनयन पर डा० शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी, ठा० धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष, अजय कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष - झारखंड, लक्ष्मण गोप - जिला अध्यक्ष साहिबगंज का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि हमलोग भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और मंडरु ब्लॉक के किसानों के हित में भाकियू हलधर के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन काम करेंगे। श्याम बिहारी मंडल और विश्वनाथ सिंह के प्रखंड अध्यक्ष तथा प्रखंड उपाध्यक्ष-मंडरु ब्लॉक बनने पर भाकियू हलधर बिहार से प्रदीप कुमार गिरि - प्रदेश संयोजक , संजय पांडे, बिनय कुमार भारतीय - सारण प्रमंडल अध्यक्ष, बिनोद मांझी, प्रमोद कुमार मंडल (पूर्व मुखिया), गोपाल सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।