शंकर प्रसाद यादव भाकियू. हलधर के साहिबगंज जिला सचिव मनोनीत!
साहिबगंज (झारखंड): भाकियू. हलधर के लक्षण गोप जिला अध्यक्ष साहिबगंज की संस्तुति पर डा. शैलेश कुमार गिरि-राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी ने पुरानी साहिबगंज निवासी शंकर प्रसाद यादव को जिला सचिव -साहिबगंज के पद पर मनोनीत किया है।
आपको बताते चलें कि सुनील शंकर प्रसाद यादव में किसानों के प्रति सेवा भाव व कार्यकुशलता को देखते हुए डॉ शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी ने सुनील यादव को साहिबगंज जिला का सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा है कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि नव मनोनीत शंकर प्रसाद यादव भारतीय हलधर किसान यूनियन के निति व सिद्धांतों के अनुरूप पूरे साहिबगंज जिले में संगठनात्मक विस्तार में युद्धस्तर करने पर बल देगें। शंकर प्रसाद यादव ने अपने मनोनयन पर ठा० धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष, डा० शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी, सुनील यादव उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव अजय कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष - झारखंड, लक्ष्मण गोप - जिला अध्यक्ष साहिबगंज का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि हमलोग भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और साहिबगंज जिले के किसानों के हित में भाकियू हलधर के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार काम करेंगे।
शंकर प्रसाद यादव को भाकियू हलधर में जिला सचिव बनने पर भाकियू हलधर बिहार व झारखंड से सरोज कुमार गोस्वामी- प्रदेश मुख्य संगठन महामंत्री, संजय पांडे, बिनय कुमार भारतीय - सारण प्रमंडल अध्यक्ष, बिनोद मांझी, प्रमोद कुमार मंडल (पूर्व मुखिया), गोपाल सिंह, श्याम बिहारी मंडल, विश्वनाथ सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।