घर-घर जाकर हो रहा है वोटर लिस्ट में नाम सुधार!
अलग अलग घटनाओं में दो घायल!
सिवान (बिहार): घर-घर जाकर हो रहा है वोटर लिस्ट में नाम का सुधार। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर पंचायत में शुक्रवार को चुनाव कार्य में लगे कर्मियों द्वारा मतदाता सूची में नाम सुधारने का कार्य किया गया। इसको लेकर मतदाता सूची के कार्य में लगे कर्मियों द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा नाम सुधारने का कार्य किया गया।
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में भाई-बहन घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी गौरी शंकर राम का पुत्र रामलखन राम और पुत्री रिंकी कुमारी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में शुक्रवार को एक युवक बाइक की दुर्घटना में घायल हो गया। घायल युवक सिसवन निवासी ओम प्रकाश सिंह का पुत्र विवेकानंद सिंह है। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।