दुखद ब्रेकिंग: अब नहीं रहे मुखिया अशोक सिंह, क्षेत्र में शोक!
लगातार चार बार रहे थे मुखिया! हार्ट अटैक से निधन!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के कबीर पार गाँव निवासी एवम मदनसाठ पँचायत के लगातार चार बार मुखिया रहे सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सिंह का हार्ट अटैक के बाद शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार वे 2001 से 2021 तक लगातार मुखिया रहे थे। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मिलने हजारीबाग जाने के क्रम में बिहारशरीफ में यह हादसा हुआ। ताजपुर के पूर्व मुखिया विजय सिंह एवम जदयू नेता पुट्टू सिंह के साथ एस्कॉर्पियो से हजारीबाग जाने के क्रम में कल देर शाम उन्हें बिहारशरीफ में हार्ट अटैक आ गया। वहीं उनका शव गाँव पहुंचते ही भीड़ उमड़ पड़ी। खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।