स्व. त्रिभुवन पाण्डेय फुटबॉल लीग में झारखंड और मध्य प्रदेश ने किया शील्ड पर कब्जा!
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: माँझी प्रखंड के पश्चिम पट्टी खेल के मैदान न्यू प्रिन्स क्लब महम्मदपुर के द्वारा स्व त्रिभुवन पाण्डेय फुटबॉल लीग के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। उक्त मैच महिला फुटबॉल टीम झारखंड बनाम बिहार (सिवान) तथा पुरुष फुटबॉल टीम पोखरा (नेपाल) बनाम मध्यप्रदेश के बीच खेला गया।
उक्त मैच का विधिवत उद्घाटन महम्मदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय, सरपंच प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह उर्फ बिगन सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शम्भू प्रसाद, प्रमोद उपाध्याय, विनय दुबे तथा महम्मदपुर पुलिस चौकी प्रभारी रामाधार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात महिला फुटबॉल टीम झारखंड बनाम बिहार की टीम द्वारा टॉस किया गया, जिसमें बिहार की टीम द्वारा टॉस जीतकर खेल प्रारम्भ किया गया, जिसमे एक शून्य से बढ़त बनाते हुए झारखंड ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर खिताबी जीत हासिल किया।
दूसरी टीम पोखरा (नेपाल) बनाम मध्यप्रदेश के बीच खेला गया जिसमें मध्यप्रदेश द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी को तीन शून्य से पराजित कर खिताबी जीत हासिल किया।
मौके पर एकमा के पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, राष्ट्रीय एथेलेटिक्स विकास सिंह, पूर्व मुखियापति हसनैन अंसारी, मटियार पंचायत के मुखियापति सुमन प्रसाद, मांझी भाग 1 के जिला परिषद प्रत्याशी शामु ओझा, मांझी के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सरोज मांझी, बरौली से श्याम जनसेवा फाउंडेशन के संचालक श्याम भाई, सिवान से बजरंग दल के संयोजक रंजन सिंह, बड़हरिया विधानसभा से विधायक प्रत्याशी राहुल भाई, धीरज गुप्ता, रामबाबू पाण्डेय, आजाद यादव, रविरंजन पाण्डेय और राजू अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मैच की कमेंट्री बुधन तिवारी ने किया।