देसी शराब के साथ एक धंधेबाज धराया!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: दाउदपुर थाना पुलिस ने भोला ढाला के समीप गहन जांच के दौरान 35 लीटर शराब एक बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नवलेश ने बताया कि पुलिस छपरा- सिवान मुख्य मार्ग पर भोला ढाला के समीप वाहनों की गहन जांच-पड़ताल कर रही थी। तभी पुलिस को देख कर एक किशोर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किशोर जयनाथ महतो का 16 वर्षीय पुत्र छोटू महतो बताया जाता है। इस दौरान इसके पास से पुलिस ने 35 लीटर शराब बरामद किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।