नीतीश कुमार का कर्ज उतारेंगी महिलाएं! जदयू महिला प्रकोष्ठ का सम्मेलन सम्पन्न!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की महिलाओं को नेपथ्य से निकालकर उन्हें अपनी पहचान दी तथा महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर जो सम्मान दिया वह आजाद भारत में अद्वितीय है। यह बातें मांझी नगर पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित माँझी प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ के एक दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ भारती मेहता ने कहीं।
उन्होंने कहा कि 19 वर्षों के अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने बिहार वासियों के लिए विकास की एक नई परिपाटी स्थापित की। उन्होंने बिहार में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी तथा नारी सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं से अगले विधानसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर कर्ज उतारने का आह्वान किया। इससे पहले नारी शक्ति सम्पर्क रथयात्रा के माँझी पहुँचने पर स्थानीय जदयू नेत्रियों द्वारा गाजे बाजे के साथ भब्य स्वागत किया गया।
सम्मेलन को पूर्व मंत्री गौतम सिंह,पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, रणविजय सिंह, पूजा शर्मा, उषा सिन्हा, रेणु कुशवाहा, गुड्डी जायसवाल तथा अनिता मिश्रा, शकीला बानु, संगीता यादव, शोभा देवी, अख्तर अली, रामकृष्ण सिंह, श्याम बिहारी सिंह, कृष्णा सिंह पहलवान, मो अली कादरी तथा जितेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। पार्टी की जिला उपाध्यक्षा नीतू सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता आदि से सम्मानित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला सेल की प्रखंड अध्यक्षा कविता सिंह तथा संचालन सारण जिला महिला सेल की अध्यक्षा कुसुम देवी ने किया। मौके पर डीएन राम, रमेश सिंह, गुड्डू सिंह, सुनीता देवी, कंचन देवी, गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।