विशेष अभियान में वाहनों के काटे गए चालान!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर वाहनों के काटे चालान।सिसवन थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर वाहनों के चालान काटे। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी। सिसवन थाना अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर हिलावन बाबा के समीप विशेष अभियान के तहत ₹5000 के अलग-अलग वाहनों से चालान काटे गए हैं।
आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला हुई घायल।
सिसवन थाना क्षेत्र के निरखापुर गांव में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान शंकर सिंह की पत्नी रेणु देवी के रूप में हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।