आनंद मार्ग वृद्ध आश्रम में कंबल व राशन सामग्री का हुआ वितरण!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत अंतर्गत आनंद मार्ग वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों के बीच मंगलवार को सनोली के समाजसेवी दिलीप राज सिंह ने ठंड को देखते हुए अपने निजी कोष से 25 कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धा आश्रम के अध्यक्ष एस के भारती ने वृद्ध जनों को कहा कि हर संभव यह आश्रम के प्रति मदद करने का काम करेंगे। इस मानव के प्रति मानव सेवा करना ही सच्ची ईश्वर पूजा है। मानवता की सेवा करने के लिए उन्होंने आश्रम के प्रबंधक समिति सदस्यों को प्रोत्साहित भी किया और घोषणा करते हुए कहा कि हर समय वृद्धा आश्रम में लोगों की सेवा अवश्य करता रहूंगा। वही आश्रम के प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ एस के भारती ने समाजसेवी दिलीप राज सिंह को बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर आश्रम के सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद मंडल सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।