महिला ने लगाई सरयू नदी से छलांग! मल्लाहों ने बचा ली जान!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता सोहेल अहमद: यूपी बिहार को जोड़ने वाले माँझी स्थित जयप्रभा सेतु से एक महिला ने मंगलवार को सेतु से करीब 50 फीट नीचे नदी छलांग लगा दिया। उसी दौरान पुल में कार्य कर रहे मजदूर एवं नदी में मौजूद मल्लाहों ने डूबने से महिला को बचा लिया। उक्त महिला का उपचार माँझी सीएचसी में चल रहा है। पीड़ित महिला रिवीलगंज थाना क्षेत्र के सिताब दियारा लाला टोला निवासी महेंद्र राम की 35 वर्षीय पत्नी पूजा देवी बताई जाती है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अचानक सरयू नदी में छपाक की जोरदार आवाज जब लोगों ने सुना तो देखा कि एक महिला नदी के धारा में डूब रही थी। तभी नए सेतु में कार्यरत मजदूर एवं नदी में मौजूद मल्लाह मुसाफिर चौधरी, बच्चा लाल महतो, मिथिलेश महतो एवं गया प्रसाद ने अपने जान को जोखिम में डालकर तत्परता दिखाते हुए डूब रहे महिला को बचा लिया। सूचना मिलने पर यूपी पुलिस पहुंच गई। पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से उसे माँझी सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने को ठान लिया था और जयप्रभा सेतु से नदी में छलांग लगा दिया। जानकारी मिलते ही देखने वालों की भीड़ जुट गई।