श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: माँझी प्रखंड के जई छपरा गांव के जानकी धाम परिसर में शुक्रवार से शुरू हो रहें सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर पूज्य सरकार जी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ो की संख्या में रंग-बिरंगे परिधान में श्रद्धालु यज्ञ स्थल से जलभरी के लिए जुलुश की शक्ल में निकले।
श्रद्धालुओं के यज्ञ स्थल से निकलते ही पूरा वातवरण जय श्री राम, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। गाजे-बाजे के साथ रंग-बिरंगे परिधान में शामिल बड़ी संख्या में महिला-पुरुष युवक-युवतियां व बच्चें जई छपरा आम घाट स्थित सरयू नदी के पावन तट पर पहुचें। तत्पश्चात वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य पंडित सन्तों दुर्वेदी के सानिध्य में पूर्ण विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगे की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु जलभरी कर यज्ञ मंडप के लिए प्रस्थान किये। कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित कर आचार्य पंडितो व विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत की। आयोजको ने बताया कि विगत 3 वर्षों से लगातार महायज्ञ का आयोजन जानी धाम परिसर में होते आ रहा है जो इस साल भी अनवरत जारी है। जिसमें जयप्रकाश पाण्डेय,संतोष ओझा,विनय पाण्डेय उर्फ पिंटल बाबा सहित कई लोगों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया है।
इस महायज्ञ बड़े-बड़े संतो का भी आगमन होगा। यह महायज्ञ सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान यज्ञ के पूरे सातों दिन तक धार्मिक अनुष्ठान के साथ में प्रति संध्या कथा प्रवचन केन बाबा के द्वारा किया जाएगा। जबकि 12 दिसंबर को विशाल भंडरा के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति किया जाएगा। यह अनुष्ठान समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य यजमान के रूप में माला देवी,अनिल पाण्डेय,सकलदेव पाण्डेय,सुरेश पाण्डेय,स्वामी नाथ यादव,बिट्टू यादव,आनंद पाण्डेय, विश्वजीत पाण्डेय मुक्तिनाथ पाण्डेय,कामेश्वर पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।