जमकर हुई मारपीट, 3 घायल, 10 नामजद!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति चैनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी विजय कुमार सिंह है।घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।घायल विजय कुमार सिंह ने सिसवन थाना में आवेदन देकर चांदपुर गांव निवासी श्रीभगवान सिंह एवं उनके पुत्र विवेक कुमार सिंह को आरोपित किया है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सिसवन प्रखंड के ही चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरे गांव में पहले के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाबत जितेन्द्र सिंह की पत्नी ने दूसरे पक्ष के स्थानीय निवासी भोला सिंह के पुत्र अप्पू सिंह और लोगों द्वारा गाली-गलौज करने, मारपीट करने तथा अन्य कई आरोप लगाते हुए दस लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।