शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही गुरुवार को सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार।सिसवन थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पँचमवा गांव निवासी मुकुल महतो तथा सिंसानिया गांव निवासी बच्चा लाल बिंद शामिल है।दोनों आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।