बिजली सप्लाई को लेकर हुए विवाद में बिजली कर्मी की हुई पिटाई! अन्य मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग घायल!
सिवान (बिहार): बिजली सप्लाई को लेकर हुए विवाद में बिजली कर्मी की हुई पिटाई। सिसवन प्रखंड के चैनपुर पावर सब स्टेशन के एक कर्मी की पिटाई स्थानीय लोगों ने कर दी। घायल कर्मी मन्नु कुमार है। वह चैनपुर पावर सब सेंटर पर ऑपरेटर का काम करता है। घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 3:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।
सिसवन मारपीट की घटना में दो महिला सहित तीन घायल।
सिसवन थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में आपसी पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलो में कलावती देवी, ददन महतो, रीना कुमारी शामिल है। सभी का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 4:00 के करीब जानकारी दी गई।