विभिन्न मंदिरों में भैया दूज हर्षोल्लास में साथ संपन्न!
सारण (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में रविवार को भैया दूज के अवसर पर महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई।
बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैया दूज पर्व को लेकर काफी लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सिसवन प्रखंड के बाबा महेंद्र नाथ धाम मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ भैया दूज पर्व को लेकर देखने को मिली। वही हसनपुरा प्रखंड में भैया दूज पर्व महिलाओं द्वारा मनाया गया। हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रविवार को सुबह 7:00 बजे के करीब महिलाओं द्वारा भैया दूज पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की गई। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं मांगलिक गीत भी गाए।