श्री रामकथा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के कचनार गांव के जठिया पोखरा पुरब टोला में श्री रामकथा महायज्ञ को लेकर रविवार को हाथी घोड़े एवं बैंड बाजों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
यात्रा में महिलाएं एवं लड़कियां सिर पर कलश धारण कर तथा वृंदावन से आए कथाव्यास बाल व्यास मानस जी महाराज को रथ पर आरूढ़ कर नगर परिक्रमा कराई। आजाद दल कमेटी ने समस्त महिलाओं को मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से पुरा गांव भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा उर्ध्वबाहू बाबा मठ से चलकर गिरी, छठतीर, होते हुए मुख्य मार्गों से होती हुई कचनार सरयू नदी के तट पर पहुंची। जहां आचार्य शशि कांत मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी को जलभरी कराया। जलभरी के बाद शोभायात्रा पुनः इसी रास्ते कथा स्थल जठिया पोखरा पुरब टोला पहुंची।